सहारनपुर: उत्तर प्रदेश भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का भव्य उद्घाटन
भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाअभियान का प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे भव्य उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई, उसके बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया।