दतिया नगर: जिले में फिर बदला मौसम: नगर में बारिश, ग्रामीण इलाकों में ओले गिरे
शनिवार को नगर का मौसम फिर बदलाव का नजर आया जहां पहले कुछ दिनों तक तापमान 40 डिग्री की ओर अग्रसर हो रहा था वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण फिर से तापमान में गिरावट हुई और शाम के समय ठंडी हवा चली इसके बाद शाम 7:00 बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो रुक-रुक कर रात्रि 9.00 बजे तक होता रहा वहीं ग्रामीण क्षेत्र में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की जानकारी मिली है ।