सासनी: आंधी तूफान और बारिश के दौरान एक महिला पर टूट कर गिरा जामुन का पेड़, परिजन गंभीर हालत में महिला को लाए अस्पताल
Sasni, Hathras | Apr 8, 2026 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव चंदईया में तेज आंधी तूफान के साथ हुई बारिश में जामुन का पेड़ टूटकर एक बुजुर्ग महिला केला देवी पत्नी साहब सिंह के ऊपर गिरा गया। हादसे के दौरान बुजुर्ग महिला गंभीर रूप घायल हो गईं। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा महिला का उपचार किया गया।