सुसनेर: शहर की कृषि मंडी में बढ़ रही फसलों की आवक, 5 टीनशेड में लगी वाहनों की कतारें
कृषि उपज मंडी में इन दिनों सोयाबीन सहित विभिन्न प्रकार की फसलों की आवक लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को भी आगर रोड स्थित मंडी में बड़ी मात्रा में किसान अपनी उपज लेकर पहुंचे। दरअसल, सोमवार दोपहर 2 बजे तक मंडी प्रशासन द्वारा करीब 5000 बोरी उपज की आवक दर्ज की गई। वहीं, सोयाबीन का अधिकतम भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। उपज से भरे वाहनों की कतारें लगी रही।