अंबाह: नगर वार्ड 10 में SDM अरबिंद माहौर ने मुख्यमंत्री जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया, अनुपस्थितों को नोटिस जारी किए
Ambah, Morena | Jan 2, 2025 एसडीएम अरविंद सिंह माहौर ने नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 राजवीर तोमर वाली गली में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आज गुरुवार शाम 5 वजे किया औचक निरीक्षण । शिविर में पहुंचे एसडीएम ने देखा कि नगर पालिका को छोड़कर खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, सामाजिक न्याय विभाग के कर्मचारी शिविर में मौजूद नहीं है जिस पर नाराजगी जताई।