परसिया: ग्राम पंचायत सहपानी के कार्यालय में लटका ताला, सरपंच, सचिव, व अन्य कर्मचारी नहीं पहुंचे
ग्रामीण क्षेत्र में सरकारी तंत्र के हाल बेहाल है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को ग्राम पंचायत सहपानी में नजर आया। पंचायत के दफ्तर में चार बजे ताला लटका था। ग्रामीणों ने बताया कि आज पंचायत भवन खुला ही नहीं। पंचायत में न सरपंच आए न सचिव न रोजगार सहायक और न चौकीदार। किसी को कोई काम हो तो सोमवार तक अब इंतजार करना होगा।