धमदाहा: अकबरपुर पुलिस ने गश्ती के दौरान अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, बरामद हुई कार, मोबाइल व नकदी
धमदाहा :- अकबरपुर थाना पुलिस ने शनिवार को गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सुरैति गांव के पास से अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक कार, चार मोबाइल फोन और 18,785 रुपया नकद भी बरामद किया है।