ताखा: ताखा समिति के सचिव पर लापरवाही का आरोप, हटाने की मांग की गई
Takha, Etawah | May 19, 2026 ताखा समिति सचिव पर लापरवाही का आरोप, हटाने की मांग इटावा: किसान सेवा सहकारी समिति ताखा के प्रभारी सचिव सुरजीत कुमार पर लापरवाही और दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं। संचालक मंडल ने सचिव को हटाने की मांग करते हुए शिकायत पत्र सहायक आयुक्त सहकारिता को सौंपा। आरोप है कि अतिरिक्त चार्ज होने से सचिव समिति को समय नहीं दे पा रहे, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है।