होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर 956 फीट पर, खतरे के निशान से 8 फीट नीचे
जिले में बीते तीन दिनों हुई लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए। वही लगातार बारिश के चलते नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर नर्मदा नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई शुक्रवारको करीब 8 बजे सेठानी घाट पर नर्मदा नदी का जलस्तर 956 फीट पर पहुंच गया जो कि खतरे के निशान से महज 8 फीट नीचे है बढ़ते नर्मदा नदी के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया।