धौरहरा: भगहर पुरवा गांव के युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, मौत पर परिजनों में मचा कोहराम
आज शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे लखीमपुर खीरी के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बहनोई बालकुमार ने जानकारी देते हुए बताया है। कि उनका साला बेचेलाल निवासी गांव भगहरपुरवा थाना क्षेत्र पढुआ का निवासी था। जो बीते दिवस कफारा गांव में मेला देखने गया था।जहां से घर वापस आने के बाद अज्ञात कारणों के चलते युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।