खुर्जा: मोहल्ला तरीनान में दुकान के आगे जबरन सब्जी की दुकान लगाने को लेकर हुई मारपीट, पुलिस से की गई शिकायत
खुर्जा में दुकान के आगे जबरन सब्जी की दुकान लगाने को लेकर मारपीट हो गई, मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे और चाकू चलने का आरोप लगाया गया है, हमले में महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं, घर में घुसकर परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का पीड़ित द्वारा आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी गई, मामले में जानकारी बुधवार रात्रि 8:30 बजे दी गई है।