मड़ियाहू: मड़ियाहूं में शांति भंग की आशंका में 17 लोगों पर कार्रवाई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं
जौनपुर की बरसठी थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जमीन विवाद, आपसी मारपीट और पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवादों में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत 17 लोगों का चालान किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर धारा 170 बीएनएस के तहत न्यायालय भेज दिया।