राजसमंद: मंदिर में जलाभिषेक को लेकर विवाद: जाति पूछकर मंदिर में प्रवेश से रोकने का आरोप, मंदिर ट्रस्ट ने कहा ऐसा कभी नहीं हुआ
राजसमंद से कुंतेश्वर महादेव पहुंची कावड़ यात्रा में शामिल एक युवक ने मंदिर में जल नहीं चढ़ाने व जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया। इस संदर्भ में आज कलेक्ट्री के बाहर नगर परिषद सभापति अशोक टांक के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एडीएम नरेश बुनकर को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में राजनगर थाने में 28 जुलाई को केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मंदिर में जलाभिषेक