नौबतपुर: नौबतपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 523 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार: SDPO दीपक कुमार
नौबतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बिचली गली स्थित एक दुकान में छापेमारी की गई,जहां चोरी-छिपे गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही थी। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 523 ग्राम गांजा बरामद किया। छापेमारी के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी ह