औरैया: फफूंद पुलिस ने बढ़ुआ बम्बा के समीप से पच्चीस हजार के इनामी गैंगस्टर को दबोचा
गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित ₹25 हजार के इनामी आरोपी को फफूंद पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बिधूना के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला