बांके बाज़ार: बांके बाजार के लाल ने बढ़ाया मान, प्रशांत कुमार बने बीडीओ
गया जिले के बांके बाजार प्रखंड के लिए गर्व और खुशी की बात सामने आई है। प्रखंड क्षेत्र के निवासी, शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्री महेश्वर प्रसाद सिंह तथा श्रीमती सरिता कुमारी के सुपुत्र श्री प्रशांत कुमार का चयन प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के पद पर हुआ है। जैसे ही इस उपलब्धि की जानकारी लोगों को मिली, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइ