चिनिया: खेलते-खेलते कुएं में गिरा 4 वर्षीय मासूम, दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम
Chinia, Garhwa | Jul 27, 2026 चिनियां थाना क्षेत्र के डोल पंचायत के चपकली गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव निवासी संजू भुइयां के चार वर्षीय पुत्र रिशु कुमार की खेलते-खेलते घर के समीप स्थित खुले कुएं में गिर जाने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के