नगरी: पाइकभाठा में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई
जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के पाइक भाठा निवासी रमेश कुमार आडिल 5 मई को छत में पानी डालने के लिए चढ़ा था। जो छत से नीचे गिर गया था। जिस पर परिजनों की नजर पड़ते ही उसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आज बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौप दिया है।