मुज़फ्फरनगर: इंदिरा कॉलोनी में गुर्जर समाज के लोगों के द्वारा बैठक कर युवा गुर्जर संसद कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
इंदिरा कॉलोनी में गुर्जर समाज के लोगों के द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर गुर्जर समाज के नेताओं ने कहा कि 25 फरवरी को जनपद मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड स्थित गांधी पॉलिटेक्निक में युवा गुर्जर संसद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।जिसमें गुर्जर समाज के युवा कई गांव से लोग पहुंचेंगे और गुर्जर समाज को मजबूत करने का काम करेंगे।