पुनपुन: पुनपुन थाना क्षेत्र से पुलिस ने गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
Punpun, Patna | Jun 6, 2026 पुनपुन थाना क्षेत्र में पुलिस ने आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी कर माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद शनिवार को दोपहर करीब एक बजे उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर अग्रेतर कार्रवाई की गई।