झांसी: हनुमान जयंती के अवसर पर एसएसपी ने संभाली कमान, महानगर के विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण और दिए आवश्यक निर्देश
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2026 झांसी में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने स्वयं मोर्चा संभाला। गुरुवार को एसएसपी ने विभिन्न ड्यूटी स्थलों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।