एगारकुंड: पंचमोहली शहीद मैदान में काॅमरेड अशोक पांडेय का मनाया गया 40वां शहादत दिवस
भाकपा माले व आईपीएफ के नेता काॅमरेड अशोक पांडेय के 40वें शहादत दिवस के अवसर पर गुरुवार की शाम एग्यारकुंड प्रखंड क्षेत्र के पंचमोहली पंचायत के शहीद मैदान में श्रद्धांजलि दिवस मनाया गया। उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।