बहराइच: कुरसहा गांव में जंगली जानवर के हमले में बुजुर्ग घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
थाना रामगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुलीमपुर कलां के मजरा कुरसहा गांव निवासी अमृतलाल जायसवाल (60) बृहस्पतिवार की देर शाम लगभग सात बजे शौच करने गांव के बाहर गए थे। तभी किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए हुए संघर्ष करने के साथ ही शोर मचाने लगे। जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। जिसे जान बच सकी। इलाज जारी है।