बहराइच: बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन लाइब्रेरी से जुडी बिल्डिंग की छत पर शॉर्ट सर्किट से लगी आग मची अफरा तफरी
बहराइच दीवानी न्यायालय परिसर में उसे वक्त अपराध तफरी मच गई जब जिला बार एसोसिएशन लाइब्रेरी से जुडी बिल्डिंग की छत पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। शुक्रवार को लगी हुई आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से दीवानी न्यायालय परिसर में अफरा तफरी मच गई।