बहराइच: चफ़रिया इलाके में दो बाइको की हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार हुआ घायल, इलाज जारी
सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चफ़रिया इलाके में दो बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। जिसे परिजन बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार सत्रोहन खेत से वापस घर आ रहे थे। तभी दूसरी बाइक सवार ने उनको ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गए। अस्पताल में इलाज जारी है।