राजगढ़: राजगढ़ पुलिस परेड ग्राउंड में अग्नि नियंत्रण को लेकर पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण, एसपी ने किया निरीक्षण
राजगढ़ की पुलिस लाइन में स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे करीब जनरल परेड के साथ-साथ गर्मी के चलते बढ़ रही आग की घटनाओं के नियंत्रण को लेकर होमगार्ड राजगढ़ के द्वारा पुलिस कर्मियों को आग के नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एसपी अमित कुमार तोलानी ने निरीक्षण भी किया।