सीतापुर: आंध्र प्रदेश में दबंगों की पिटाई से ट्रक ड्राइवर की मौत के बाद परिवार वालों ने जिला अस्पताल में किया प्रदर्शन
जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में रहने वाले ट्रक ड्राइवर की आंध्र प्रदेश में दबंगों की पिटाई से मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार वाले आंध्र प्रदेश जाकर मृतक का शव लेकर सीतापुर पहुंचे पुलिस से न्याय न मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर शव रखकर प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया था। मामले में पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया था।