कराहल में सम्पन्न हुई आसपड़ोस में युवा संसद
माय भारत के आयोजन में विद्यार्थियों ने की सहभागिता
----
जिले के कराहल ब्लॉक में आज शनिवार को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत द्वारा नशामुक्ति विषय पर आसपड़ोस में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया, जिसमें हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के छात्रो ने आपस में पक्ष-विपक्ष की भूमिका निभाते हुए नशे के खिलाफ सामुहिक जनजागरण की आवश्यकता जताई।
माय भारत की जिला युवा अधिकारी सुश्री विनीता चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित युवा संसद में विद्यालय प्राचार्य श्री अजय रावत, पंचायत सचिव श्री गिर्राज पालीवाल, शिक्षक श्री मनोज मीणा, श्री अनिल कुमार, श्री अमित कुमार साहू, श्री जगदीश चंदेल आदि मोजूद रहे।
विषय विशेषज्ञ के रूप में उपस्थित पंचायत सचिव श्री गिर्राज पालीवाल ने बताया कि नशा हमारे समाज की सबसे बड़ी बुराई है जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा विकसित भारत 2047 के अधीन नशामुक्ति अभियान चलाया हुआ है, वहीं सेवा संकल्प अभियान के तहत भी लगातार नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रम किये जा रहे हैं, नशे को खत्म करने के लिए सामुहिक प्रयास जरूरी है।
इस मौके पर प्राचार्य श्री अजय रावत ने कहा कि स्वस्थ और सुरक्षित जीवन के लिए नशामुक्त समाज आवश्यक है। इस दौरान युवा संसद में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी छात्रो के बीच पक्ष विपक्ष का गठन किया गया जिन्होंने आपस में नशे के प्रति जागरूकता हेतु किये जा रहे प्रयासो को लेकर विचार व्यक्त किये, जिसके आधार पर कार्यक्रम में निणार्यक समिति द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियो को पुरूष्कृत भी किया।
इस दौरान नशामुक्ति स्लोगन लिखवाते हुए छात्रो से ड्रॉप बॉक्स में डलवाये जिनमें से उत्कृष्ट स्लोगन को चिन्हित कर पुरूष्कृत किया जायेगा। अंत में सभी छात्रो को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नशामुक्ति पर दिये गये उद्बोधन का वीडियो प्रसारण भी दिखाया गया एवं नशामुक्ति की सामुहिक शपथ दिलाई गई। इस मोके पर कार्यक्रम प्रभारी श्री गिर्राज किशोर शर्मा, एनवायवी श्री मोहित मुदगल, सुश्री मोनिका शर्मा, माय भारत से श्री शिवकुमार दौहरे, श्री रवि कुशवाह आदि मौजूद रहे।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026