अररिया: टोटो चालक के द्वारा सवारी से पैसा मांगने पर सवारी के द्वारा टोटो चलाक की जमकर पिटाई, बचाने आई बहन को भी पिटा
Araria, Araria | Mar 8, 2024 सदर प्रखंड क्षेत्र के सहसमल पंचायत में टोटो चालक के द्वारा सवारी से पैसा मांगने पर सवारी के द्वारा टोटो चलाक की जमकर पिटाई कर दी गई.शोर शराबा सुनकर आई टोटो चालक की बहन के साथ भी उन लोगों के द्वारा मारपीट की गई.जिससे दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए.जिसे स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया.जहां चिकित्सक के देखरेख में दोनों का इलाज किया जा रहा है