खगौल: दानापुर स्टेशन पर अंतरजिला मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 मोबाइल के साथ चार चोर गिरफ्तार
दानापुर रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा किया है। 10 अप्रैल को विशेष जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-3 से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार स्क्रीन टच मोबाइल बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने ट्रेनों और स्टेशन पर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। इस मामले