जशपुर: जशपुर में लाखों की किराना चोरी का खुलासा, सामान खरीदने वाले दुकानदार समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने शहर के किराना व्यापारी विक्रम ताम्रकार की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें चोरी का सामान खरीदने वाला झारखंड का एक दुकानदार भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में राशन सामग्री, नकदी और घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया है। जशपुर पुलिस से मंगलवार की दोपहर दो बजे मिली