दमोह: किल्लाई नाका बालाकोट मार्ग पर करंट से मवेशी की मौत, बड़ा हादसा टला, वीडियो आया सामने
Damoh, Damoh | May 4, 2026 दमोह के किल्लाई नाका बालाकोट मार्ग स्थित चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 9 बजे विद्युत पोल में करंट आने से एक मवेशी उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सागर नाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभाले। पुलिस ने तुरंत विद्युत विभाग को सूचित कर बिजली आपूर्ति बंद कराई। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।