ललितपुर: धौर्रा निवासी महिला ने 2 मासूम बच्चों सहित ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मामले की जानकारी दी सीओ सदर ने
जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौर्रा निवासी दीपा द्वारा अपने शराबी पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे दो मासूम बच्चों सहित कूद कर आत्महत्या कर ली गई।उक्त मामले में सीओ सदर अजय कुमार ने सोमवार सुबह करीब 10:30बजे जानकारी देते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।