बीकापुर: सोते समय युवती के साथ गलत सलूक करने का लगा आरोप, बीकापुर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, मोतीगंज चौकी क्षेत्र का है मामला
खबर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी मोतीगंज के एक गांव की है, जहां छत के सहारे घर में घुसकर कमरे के अंदर सो रही युवती के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस ने घटना के करीब 20 दिन बाद आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 76 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया है, पुलिस चौकी मोतीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासिनी पीड़िता ने आरोप लगाकर कोतवाली में शिकायत किया था ।