बीकापुर: कनुआपुर गांव के बगल घने बाग में 38 वर्षीय व्यक्ति का फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
घटना हैदरगंज थाना क्षेत्र के कनुआपुर गांव की है, जहां रविवार की देर शाम 5 के आसपास बाग में बच्चे अमरूद तोड़ने गए थे, जहां जंगली पेड़ की डाल से रस्सी के सहारे गांव के धर्मराज पाल का शव लटकता देख गुहार लगा दिया, पहुंचे ग्रामीणों की सूचना पर हैदरगंज पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।