शाहबाद: खुशियारा के पास बस और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
Shahbad, Baran | Aug 27, 2026 खुशियारा के समीप गुरुवार सुबह करीब सात बजे यात्री बस और बोलेरो कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी यात्री सुरक्षित बच गए।