पीलीभीत: हजारा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पीलीभीत के थाना हजारा पुलिस ने विशेष अभियान के तहत बहला-फुसलाकर नाबालिग को भगाने व पॉक्सो एक्ट मे नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वांछित आरोपी विशाल पुत्र उदय नारायण निवासी कटनी फुलवरिया, थाना पलिया को रामनगर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था।