पूरनपुर: दुधिया खुर्द में खेत की मेड़ काटने और पाइपलाइन डालने का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग
पूरनपुर। तहसील क्षेत्र के ग्राम दुधिया खुर्द निवासी एक शिक्षामित्र ने खेत की मेड़ काटने और बिना अनुमति निजी नलकूप की पाइपलाइन खेत के बीच से डालने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। शुक्रवार दोपहर दो बजे अनिल कुमार सिंह चौहान ने बताया कि उनकी कृषि भूमि गाटा संख्या-42 ग्राम दुधिया खुर्द में स्थित है।