मथुरा: ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, कुकर्म में नाकाम होने पर मासूम की निर्मम हत्या करने वाला बाबा समेत 3 गिरफ्तार
थाना हाईवे पुलिस और स्वाट की संयुक्त टीम ने माल गोदाम रोड पर हुए 14 वर्षीय अज्ञात किशोर के सनसनीखेज हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। मासूम की हत्या किसी रंजिश में नहीं, बल्कि दरिंदगी की कोशिश का विरोध करने पर की गई थी। पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को शुक्रवार की सुबह आठ बजे गिरफ्तार कर लिया