प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित बाघंबरी मठ के शिविर में महंत बलवीर गिरी के नेतृत्व में जनकल्याण के लिए शुरू हुआ यज्ञ
संगम नगरी प्रयागराज के अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ तथा बंधवा स्थित लेटे बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य महंत बालवीर गिरी महाराज के नेतृत्व में माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 स्थित बाघंबरी मठ के शिविर में जनकल्याण हेतु 21 ब्राह्मणों द्वारा यज्ञ किया जा रहा है, महंत बालवीर गिरी महाराज ने बताया कि आगामी 24 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ इस यज्ञ का समापन होगा।