प्रयागराज: हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को धूमनगंज पुलिस द्वारा TP नगर से गिरफ्तार कर आलाकत्ल किया गया बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज में पुलिस आयुक्त रमित शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में धूमनगंज पुलिस टीम द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश को धूमनगंज थाना क्षेत्र के टी.पी नगर से आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त के ऊपर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।