प्रयागराज: सदियाबाद इलाके में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में उतरे स्थानीय लोग, अधिकारियों से हुई नोंकझोंक
सदियाबाद में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में स्थानीय लोगों और अधिकारियों से हुई नोकझोंक। स्थानीय लोगों ने सड़क चौड़ीकरण का विरोध किया। यह विरोध काफी देर तक चलता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पीडीए के द्वारा जबरन सड़क चौड़ीकरण के नाम पर हमारे मकानों को तोड़ा जा रहा है। जबकि इसका हल निकल सकता है।