चूरू: चूरू में बाइक से स्टंट करने पर युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बाइक जब्त की, सीआई ने दी चेतावनी
Churu, Churu | Jul 22, 2026 चूरू शहर में सड़कों पर स्टंट कर आमजन की जान जोखिम में डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस ने तेज रफ्तार और खतरनाक तरीके से बाइक चलाने वाले युवक को बुधवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 125 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की बाइक भी जब्त कर ली।