बाह: शाहपुर ब्राह्मण गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट, पाठक पुरा ने काहर पुरा को हराया
जैतपुर ब्लॉक के शाहपुर ब्राह्मण गांव में आयोजित ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में पाठक पुरा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए काहर पुरा को पराजित किया। मैच में पाठक पुरा के खिलाड़ी अंकित महरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 130 रन की धमाकेदार पारी खेली, जो जीत का मुख्य कारण बनी। मैच की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई और खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय दिया। गुरुव