बड़ौत: बासौली निवासी जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, कब्जे से अवैध चाकू बरामद, गुंडा एक्ट व आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज
मीडिया सैल बागपत ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे बताया कि थाना रमाला पुलिस ने जिलाबदर होने के उपरांत भी न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिलाबदर की अवधि में जनपद की सीमा के अंदर पाए जाने पर एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ है। आरोपी अक्षय पुत्र संजीव निवासी बासौली के विरुद्ध गुंडा एक्ट व आयुध अधिनियम में मुकदमा