फूलपुुर: मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया गया जागरूक
बृहस्पतिवार 12 बजे दी गई जानकारी के अनुसार मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत सभी थानों की महिला पुलिस टीमों ने बाजारों, स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान 112, 1090, 181, 1076 और 1930 हेल्पलाइन की जानकारी दी।