चुनार: भुईली वार्ड नं 15 के ग्रामीण गंदा पानी पीने के लिए मजबूर
जमालपुर के ग्राम पंचायत भुईली खास के वार्ड नं 15 में लोग काफी दिनों से हैंडपंप का गंदा खारा पानी पीने के लिए मजबूर हैं।बता दें कि इस ग्राम पंचायत-भुईली खास में पहले से ही उप्र जल निगम द्वारा पानी टंकी से लोगों के हर घर न योजना के तहत नल लगाया गया है लेकिन पानी का प्रेशर कम होने के कारण लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। लोग हैंडपंप का पानी पीते हैं।