नांगल राजावतान: सवाईपुरा में मतदाता सूची में जीवित व्यक्ति को किया मृत, कई मतदाताओं के नाम नहीं और कई अशुद्धियां भी पाई गई
महात्मा गांधी विद्यालय सवाईपुरा के मतदान बूथ पर मतदाता घांसी मीणा उम्र 92 वर्ष को मृत घोषित कर मतदाता सूची से नाम डिलीट कर दिया गया, लेकिन मतदाता सूची में उसका नाम 613 नंबर पर है। वहीं रामफूल बेरवा का नाम भी मतदाता सूची से हटा दिया गया। संगीता बैरवा की शादी को 5 साल हो जाने के बाद भी मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ा गया। वही राजन्ती का नाम बसंती कर दिया गया।