दरभंगा: महारानी लक्ष्मीपूर ड्योढी आनंदपूर सहोड़ा में मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई
महारानी लक्मीपूर ड्योढी, आनंदपुर सहोड़ा में वासंती दुर्गा पूजा के समापन पर माँ दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धा और भावनाओं के साथ विसर्जन किया गया। मंदिर परिषद स्थित तालाब में “जय माता दी” के गगनभेदी नारों के बीच प्रतिमा विसर्जन हुआ। पिछले नौ दिनों से चल रही पूजा-अर्चना में क्षेत्र के श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ जुड़े रहे। माँ की विदाई के समय माहौल भावुक हो गया