हज़ारीबाग: भक्ति, संगीत और श्रद्धा से गुंजायमान हुआ जैन मंदिर परिसर, तीन लोक के जीवों के रक्षार्थ हुआ जाप
हजारीबाग के बड़ा बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को सुबह सात बजे परम पूज्य मुनि श्री धर्म सागर जी महाराज एवं मुनि श्री भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में श्री महावीर विधान के अंतर्गत विशेष मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।